जमुई, जून 7 -- कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत,कोहराम  मलयपुर जमुई मुख्य मार्ग के आंजन पुल के पास पेड़ से टकराई बाइक  मलयपुर थाना की पुलिस पहुंचाई सदर अस्पताल  फोटो  परिचय  बरहट ।निज संवाददाता  मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पुल के पास शनिवार की देर रात सड़क दुघर्टना में कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे एक शिक्षक की मौत हो गई।मृतक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के शिवाला टोला के सोनू कुमार सिंह (28) के रूप में की गई है। घटना मलयपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू जमुई में अपना कोचिंग सेंटर चलाते थे।देर शाम वे कोचिंग में बच्चों को पढ़ाकर जमुई से अपनी पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। आंजन पुल के पास दो मुहाने सड़क पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे ...