चंदौली, जून 12 -- चंदौली। संवाददाता सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर फतेहपुर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद में छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में लोगों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई।फतेहपुर गांव निवासी सियाराम यादव का 16 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष यादव और प्रतापुर गांव निवासी बबलू यादव पुत्र 16 वर्षीय लवकुश एक ही कोचिंग संस्थान में कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शक्रवार को दोनों के बीच फिर कहासनी हई। इस दौरान उत्कर्ष ने लवकुश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल लवकुश को आनन-फानन म...