बरेली, दिसम्बर 21 -- कोचिंग पढ़ाकर लौट रही टीचर से समुदाय विशेष के युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ की। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट लिखाई गई तो पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। मगर गिरफ्तारी के दौरान वह पुलिस से भिड़ा तो बलप्रयोग कर पकड़ लिया और फिर वह लंगड़ाते व माफी मांगते हुए जेल गया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली टीचर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रही थीं। उसी दौरान रोड नंबर सात पर बाइक से आए सीबीगंज के गांव खतौला निवासी तहसीन रजा खान ने उनके साथ छेड़छाड़ की और भाग निकला। इस मामले में उन्होंने थाना इज्जतनगर में शिकायत की तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी बीच रविवार को सूचना मिली कि तहसीन टीचर के घर के बाहर घूम रहा है तो पुलिस पहुंच गई। मगर वह पुलिस से भिड़ गया तो उसे बलप्रयोग कर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.