फिरोजाबाद, मई 21 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव छरी छप्पर चौराहा पर कोचिंग में जाते समय दबंगों ने दो भाइयों को जमकर मारपीट कर दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। संतोष कुमार पुत्र कुवरजीलाल निवासी घाघऊ थाना नसीरपुर 19 मई की रात पीड़ित के बेटे शिव कुमार, योगेन्द्र कुमार लाइब्रेरी में पढने के लिए छरीछप्पर चौराहा पर टयूशन पढने जा रहे। रास्ते में राजा चन्द्र पुत्र राकेश निवासी छछीछप्पर, अतुल, एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर गाली गलौज करने लगे। जब बेटों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने बेटे के सिर पर ईट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...