कोचिंग जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़
सहारनपुर, जून 2 -- नागल। सोमवार सुबह एक स्कूटी चालक द्वारा कोचिंग जा रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने स्कूटी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुबह करीब 8:30 बजे टपरी बस स्टैंड स्थित एक लाइब्रेरी में कोचिंग लेने जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति ने उसे लाइब्रेरी छोड़ने का झांसा देकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता हुआ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर पीछे से आ रहे गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री को चुंगल से छुड़ाया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.