गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र में शराब के ठेके के पास खड़े शोहदों ने कोचिंग जा रही छात्राओं को रोककर उनके साथ छेड़खानी की। इतना ही नहीं शोहदों ने जबरन उनके मोबाइल नंबर भी ले लिए और विरोध करने पर गालीगलौज करके हाथापाई भी की। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो एक छात्रा मां ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 मार्च की है, पुलिस ने 28 मार्च की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।खोड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां और पड़ोसी की बेटी नोएडा सेक्टर-62 में कोचिंग पढ़ने जाती हैं। 21 मार्च को तीनों किशोरियां घर से कोचिंग के लिए निकली थीं। तभी प्रेम विहार स्थित शराब ठेके के पास छह-सात लड़के मिले, जिन्होंने बेटियों को रोक लिया। काफी देर शो...