औरैया, अप्रैल 18 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखरा निवासी इंटरमीडिएट का छात्र कोचिंग जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भिखरा निवासी धर्मेंद्र कुमार का पुत्र 18 वर्षीय अर्पित त्रिपाठी कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह बेला रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए घर से निकला था। पिता उसे कोचिंग के पास छोड़कर लौट आए थे, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं पहुंचा। जब रात तक अर्पित का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता धर्मेंद्र कुमार कोचिंग सेंटर पहुंचे, जहां जानकारी मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.