सहरसा, जनवरी 31 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह कोचिंग पढ़ने निकली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री प्रतिदिन की तरह सुबह छह बजे निजी कोचिंग संस्थान के लिए घर से निकली थी, लेकिन समय पर घर नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि छात्रा को एक युवक के साथ देखा गया था। इससे अपहरण की आशंका हुई। आवेदन मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू की और आरोपी के परिजनों पर दबाव बनाया। पुलिसिया दबाव के बाद छात्रा को टेंपो स्टैंड के समीप से बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बरामद छात्रा को शुक्रवार को धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने हेतु कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमार...