मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार की सुबह कोचिंग गई मैट्रिक की छात्रा लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद छात्रा का कहीं सुराग नहीं मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका को लेकर थाने में शिकायत की है। पिता ने पुलिस को बताया कि छात्रा बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे साइकिल से गांव के पास ही कोचिंग गई थी। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने मौखिक सूचना दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...