इंदौर, मई 29 -- मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित तिलक नगर थाना क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर अपनी मनमर्जी चलाने और फिर पकड़े जाने के डर से कानून-व्यवस्था का क्रूर माखौल उड़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया बल्कि सामाजिक ताने-बाने पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपनी अस्मत से खिलवाड़ और अपहरण का ऐसा खौफनाक और मनगढ़ंत स्वांग रचा कि कुछ ही पलों में पूरी इंदौर पुलिस की सांसें फूल गईं। कोचिंग क्लास को बीच रास्ते में ही बंक कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ बंद कमरों में वक्त बिताने वाली इस छात्रा ने जब देखा कि घर लौटने की समय-सीमा पार हो चुकी है, तो उसने अपनी मां की डांट और सामाजिक बदनामी के खौफ से बचने के लिए 'गैंगरेप' जैसी जघन्य वारदात की झूठी पटकथा लिख डाली। इस झूठी...