कोचिंग के लिए निकली युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- रुद्रपुर। कोचिंग के लिए घर से निकली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई में नई बस्ती, वार्ड नंबर-01, अरविंद नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री 23 वर्षीय पुत्री 18 जून की सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। कोचिंग के बाद उसे अपने कार्यालय जाना था, लेकिन वह न तो कार्यालय पहुंची और न ही वापस घर लौटी। परिजनों ने उसके दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। ट्रांजिट कैम्प कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.