प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर प्रतापगढ़ सीमा पर रायबरेली के सलोन क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह कोचिंग से बाहर निकली साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारने के बाद डंपर ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। इससे प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि लालगंज की घायल छात्रा का इलाज चल रहा है। घटना के बाद भाग रहे डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के खुदाबख्श का पुरवा गांव निवासी मो. खान का 20 वर्षीय बेटा महफूज खान अपने साथी रेहुआ के मो. अशरफ के 18 वर्षीय बेटे मो. आलम के साथ बाइक से रायबरेली के सलोन स्थित कोचिंग सेंटर पर आया था। लालगंज के मटियारा अगई निवासी शिवाकांत गिरि की 18 वर्षी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.