हाथरस, अप्रैल 28 -- हाथरस। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत (निःशुल्क) कोचिंग के लिए आवेदन मांगे गए है। 30 मई तक आवेदन छात्र छात्राएं कर सकेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यूपीएससी,यूपी पीसीएस,नीट,जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैकिंग, रेलवे, पुलिस आदि भर्ती परीक्षा की तैयारी का संचालन पीसी बागला महाविद्यालय हाथरस में 01 जुलाई 2026 से प्रदान कि जायेगी। इच्छुक छात्र-छात्राऐं 30 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। अभ्यर्थी विकास भवन हाथरस, समाज कल्याण कार्यालय कमरा नंबर 105 में अवेदन प्राप्त कर अन्तिम तिथि 30 मई 2026 तक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र 10वी, 12वी, और स्नातक की छायाप्रति एवं फोटो आधार कार्ड के साथ आवेदन कर सकते है। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा में नामांकन के लिए आवेदन शुरू आवेदन ऑनलाइन पोर्ट...