कोचिंग के क्लास इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत
प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज, संवाददाता। बादशाही मंडी निवासी पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) के क्लास इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रोडवेज बस की टक्कर से रविवार को झूंसी में हुआ। बस नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली थानाक्षेत्र के बादशाही मंडी चक निवासी राजेश जैन का इकलौता बेटा 28 वर्षीय प्रतीक जैन पीडब्ल्यू में क्लास इंचार्ज था। रविवार दोपहर वह ऑफिस के काम से झूंसी गया था। वहीं त्रिवेणीपुरम गेट के पास रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में प्रतीक को एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतीक की मौत का समाचार घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता, मां रजनी जैन व बहन साक्षी जैन रो-रो कर बेहाल रहे। राजेश जैन दूध की दुकान चलाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.