गोंडा, मार्च 30 -- उमरी बेगमगंज (गोंडा), संवाददाता। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद ग्राम पोस्ट सोनौली मोहम्मदपुर पूरे संत की निवासी वर्षा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र ही नहीं, पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। वर्षा सिंह ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में प्रदेश में 53वीं रैंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। वर्षा सिंह के जीवन की शुरुआत ही संघर्षों से भरी रही। जब वह मात्र एक वर्ष की थीं, तभी उनके पिता स्वर्गीय उमानाथ सिंह का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पालन-पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी उनके मामा डॉ. जयप्रकाश सिंह और बाबा श्री राम तेज सिंह ने संभाली। श्री राम तेज सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, पौड़ी गढ़वाल में अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे हैं। परिवार के मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.