सीवान, जून 18 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के परौली गांव से कोचिंग के लिए आई एक किशोरी को अगवा कर लिया गया। उक्त किशोरी परौली बली टोला के की 14 वर्षीया है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 6: 00 बजे वह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए नबीगंज बाजार आ रही थी। परौली साह टोला पोखरा के समीप किशोरी की साइकिल वह स्कूल बैग लावारिस अवस्था में मिला। अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। घटना से पूरे गांव में खलबली मच गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन में जुट गई। एसपी पूरण कुमार झा व एसडीपीओ अमन घटना की पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कई साक्ष्य संकलित किया। एसपी पूरण कुमार झा न...