किशनगंज, नवम्बर 15 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन के निवर्तमान विधायक मो. इजहार अस्फी को राजद ने चुनाव में टिकट नहीं दिया,जिस कारण वह चुनाव नहीं लड़ सके ।नामांकन के अंतिम दिन राजद ने कोचाधामन से राजद का टिकट कोचाधामन के पूर्व जेडीयू विधायक मुजाहिद आलम को दिया था। टिकट नहीं मिलने से आहत अस्फी परिवार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया और विधायक प्रतिनिधि सह निवर्तमान विधायक मो इजहार अस्फी के पुत्र मो. इम्तियाज अस्फी गुड्डू ने निर्दलीय नामांकन किया, नामांकन के बाद दो दिनों तक इम्तियाज अस्फी ने क्षेत्र का सघन भ्रमण किया,जिसमें उन्हें अच्छा समर्थन भी मिलता दिखा। लेकिन अंदरूनी बैठक और मुख्य सलाहकारों के निर्णय के बाद में एक बैठक कर मो. इम्तियाज अस्फी ने नामांकन वापस लेने का फैसला लिया। नामांकन वापस लेने की खबर जैसे ही एमआईएम के खेमे में पहुं...