किशनगंज, जुलाई 21 -- किशनगंज। संवाददाता प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला के द्वारा विशेष टीम गठित कर अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध मंगलवार की सुबह विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के एनएच -327 ई पर 85 मवेशियों के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला को अवैध रूप से पशु तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई के लिये एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा मंगलवार की अहले सुबह कोचाधामन थाना क्षेत्र के एनएच 327- ई पर विशेष टीम के द्वारा कोचाधामन थाना के साथ विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- कोचाधामन में एक कंटेनर, दो पिकअप पर लोड 85 मवेशी पुलिस ने किया जप्तअभियान की जानकारी कुल 85 मवेशियों को बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बरामद मवेशियों को नालं...