किशनगंज, अप्रैल 27 -- बिशनपुर,निज संवाददाता। शनिवार की रात्रि आए तेज आंधी और तूफान से कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोगों के कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए। तेज आंधी और तूफान से कई लोगों के कच्चे आवासीय घर और मकान को क्षति हुई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रविवार को पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए आंधी तूफान से हुई क्षति का जायजा लेते हुए प्रखंड प्रशासन को इसकी सूचना दी। वहीं सुन्दरबारी पंचायत के मुखिया सह अध्यक्ष मुखिया संघ तनवीर आलम ने बताया कि पंचायत के वार्ड नं 04 के सहंगाव में शनिवार की रात्रि आंधी और तूफान से शमसुद्दीन और नसीम आलम के घर के समीप का एक पीपल का पेड़ उनके आवासीय घर पर गिर गया,जिससे नसीम आलम और शमसुद्दीन आलम का दो आवासीय घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- पोठिया में तूफान के बाद दिखा तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.