किशनगंज, जून 13 -- बिशनपुर, निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय के सभागार परिसर में शनिवार को बीडीओ श्रीराम पासवान की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बैठक में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी विभागों के विकास योजनाओं और लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रगति की रिपोर्ट ली गई। इस दौरान बीडीओ श्रीराम पासवान ने पदाधिकारियों से विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं में और तेजी लाने की अपील की ताकि क्षेत्र के लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समुचित रूप से मिल सके। यह भी पढ़ें- कोचाधामन प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधिय...