किशनगंज, मार्च 6 -- बिशनपुर। निज संवाददाता रंगों का त्योहार होली बुधवार को कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षौल्लास,उत्साह,उमंग और भाई चारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। होली के अवसर पर बुधवार की सुबह से प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर बाजार, कन्हैयाबारी,कमलपुर, चारघरिया,मजकुरी व अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवाओं की टोली अपने ग्राम का भ्रमण करते हुए होली के गीतों के साथ एक दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रंगो का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान लोगों ने अपने अपने घरों में तथा अपने शुभचिंतकों के घरों पर जाकर विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। वहीं शाम में लोगों ने होली के उपलक्ष्य पर एक दूसरे के साथ अबीर की होली खेलते हुए एक दूसरे से गले मिल और बड़ों का आशीर्वाद लिया।वहीं होली पर्व को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.