सासाराम, जून 16 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस प्रखंड के नरवर गांव में सोमवार देर रात एक किसान के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया गया। हालांकि परिवार की महिलाओं की सतर्कता के कारण चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके और सामान छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, नरवर गांव निवासी किसान रामाशीष चौबे के घर के पीछे से बांस की सीढ़ी के सहारे चोर छत पर चढ़ गए।

महिलाओं की सतर्कता इसके बाद वे ग्राउंड फ्लोर स्थित एक कमरे में प्रवेश कर चोरी का प्रयास करने लगे। इसी दौरान दरवाजा खुलने और सामान गिरने की आवाज सुनकर घर की महिलाएं कमरे से बाहर निकलीं। आंगन में अज्ञात लोगों को देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर घबरा गए और पकड़े जाने के डर से वहां रखे सामान छोड़कर भाग निकले। रामाशीष चौबे ने बताया कि चोर बैग समेत कुछ अन्य सामान आंगन...