सासाराम, मई 9 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस सीएचसी में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 163 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस आशय की जानकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने दी। बताया कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है । जिसमें जच्चा बच्चा को पौष्टिक आहार, नवजात को पोषण व खान पान की जानकारी देते हुए ब्लडप्रेशर, शुगर,डायबिटीज की जांच की जाती है। इस दौरान चिकित्सकों और एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं को उचित सलाह दी जाती है। उनके साथ पहुंचे परिजनों को बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- महेशपुर में 399 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच मौके पर एएनएम संगीता कुमारी,ज्योति कुमारी, पूनम कुमारी, सुशीला कुमारी, सबिता कुमारी,आरती कुमारी,सुनीता ...