कोखराज हाईवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, छह घायल
कौशाम्बी, मई 30 -- कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव के समीप शनिवार सुबह शव लेकर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में उस पर सवार छह लोगों को चोटें आई हैं। इसमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। झारखंड निवासी गणेश प्रसाद (45) पुत्र सलोहन का शव परिजन दिल्ली से उनके पैतृक गांव ले जा रहे थे। परिवार के सदस्य शव के साथ एंबुलेंस में सवार थे। शनिवार की सुबह कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव के समीप अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित हुई और आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल होने वालों में एंबुलेंस चालक आकाश (45), मंजू (28), जाह्नवी (6), अंजली (7), ललिता देवी (42) एवं हरखू (35) शामिल हैं। कोखराज पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.