कौशाम्बी, अगस्त 20 -- पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गुरुवार सुबह कोखराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी यूपी-बिहार सीमा से की गई। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया। कोखराज इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि 17 जून 2026 को सिहोरी टोल प्लॉजा के आगे गंगा ब्रिज पर एक पिकअप पंक्चर हालत में खड़ी थी। उसे चारों तरफ तिरपाल से ढका गया था। मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। तलाशी ली गई तो पिकअप के भीतर से पांच गोवंश बरामद हुए थे। एक मृत हालत में भी पाया गया था। सभी को बड़ी ही क्रूरता के साथ बांधा गया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी 25 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। फरार मनीष कुमार पुत्र स्व. सुरेंद्र कुमार निवासी मैहदाइच थ...