कौशाम्बी, फरवरी 17 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक युवती का सोमवार को एकदम सुबह मां के सामने अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसकी मां को धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज के चकमाहपुर पांडेयमऊ गांव की सुनीता देवी पत्नी दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार की भोर वह अपनी 19 साल की बेटी निर्जला के साथ दैनिक क्रिया के लिए जा रही थी। इस दौरान मकान के पीछे निर्जन स्थान पर बाइक सवार दो युवक खड़े थे। उन्होंने जबर्दस्ती बेटी को बाइक पर बैठा लिया। युवती की चीख सुन उसकी मां ने टार्च जलाकर देखा तो एक अपहर्ता गांव का ही बलवंत पाल पुत्र छोटेलाल था। जबकि वह दूसरे को नहीं पहचान सकी। पीड़ित मां के अनुसार आरोपियों ने अपहरण का विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसको हत्या की ध...