कौशाम्बी, जनवरी 28 -- एसपी राजेश कुमार ने बुधवार को कोखराज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में रखे अभिलेखों का रखरखाव किया। परिसर की साफ सफाई के अलावा बैरकों का भी निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था, बैरक, भोजनालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। इस दौरान एसपी ने अपराध अभिलेखों, विवेचनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों, महिला अपराधों से संबंधित मामलों, शिकायतों के निस्तारण, बीट प्रणाली, रजिस्टरों के रख-रखाव एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा भी की। आईजीआरएस रजिस्टर से निस्तारित प्रकरण के आवेदक से बात कर फीडबैक लिया गया। इस मौके पर एसपी ने निर्देश दिया कि शिकायत लेकर आए लोगों की समस्या को गंभीरता से सुनें। छोटे विवादों की कत्तई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.