बोकारो, फरवरी 3 -- ठेका मजदूरों की मांग को लेकर कोक ओवेन एंड कोक केमिकल विभाग के साईकिल स्टेन्ड पर कोक ओवेन के ठेकाकर्मियों की बैठक हुई। अध्यक्षता विभाग मे कार्यरत जय झारखंड मजदूर समाज का संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार ने की। बैठक में यूनियन के महामंत्री बी के चौधरी को अपनी लगभग 15 समस्याओं के समाधान के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए अनुमति मांगने का काम किया। उनकी मांगो पर बीके चौधरी ने कहा सभी समस्याओं से अवगत हीं नहीं बल्कि अनेकों बार जूलुस प्रदर्शन के बाद प्रबंधन से वार्ता भी अनेको बार हुआ। मांग पूरा करने का आश्वासन भी मिला। अगर इस पर भी प्रबंधन मांगो का अनदेखी करने का साहस किया तो कोक ओवेन का चक्का जाम भी किया जा सकता है। इसलिए आन्दोलन का शंखनाद 7 जनवरी को दोपहर 1 बजे मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवेन ) कार्यालय के सामने किया जायगा। उन्होंन...