चक्रधरपुर, दिसम्बर 12 -- कराईकेला थाना क्षेत्र के कोकूंवा गांव में बीती रात चोरो ने एक किसान का बैल चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में जनाक्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक कोकूंवा गांव निवासी किसान तुराम गागराई गुरुवार की रात्रि अपने घर के बाहर बैल बांध कर रखा था, रात्रि में जब उठकर देखा तो पाया कि बैल गायव है। इसके बाद उसने इसकी जानकारी बंदगांव प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष दोराय जोंको को दी। सूचना मिलते ही दोराय जोंको रात्रि में ही गांव पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद इसकी सूचना कराईकेला थाना पुलिस को दी तथा कार्यवाही करने की मांग की। दोराय जोंको ने कहा कि इस ईलाकों में लगातार हो रही बैल चोरी की घटना के लोगों में जनाक्रोश व्याप्त है। वहीं मवेशी चोरी होने से किसानों का काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...