मधुबनी, अप्रैल 28 -- बिस्फी। कोकिल चौक-उसौथू-सिंगिया सड़क की मरम्मत एक वर्ष से अधूरी पड़ी है, जिससे लगभग 25 हजार की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मरम्मत का कार्य एक साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन संवेदक द्वारा केवल कहीं-कहीं रोड़ा और ईंट के टुकड़े गिराकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। फिलहाल कार्य पूरी तरह ठप है।ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चार करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से इस सड़ क की मरम्मत होनी है। 5.63 किलोमीटर लंबी यह सड़क दूधैल, सिंगिया खोट, लालपुर, सादुल्लहपुर सहित आसपास के गांवों की करीब 20 हजार आबादी के आवागमन का मुख्य मार्ग है। यह भी पढ़ें- बछवाड़ा: सात माह पहले हुआ टेंडर फिर भी नहीं बन रही सड़क बरसात से पहले मरम्मत नहीं होने पर इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...