मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- औराई। कोकिलवारा गोट गांव स्थित मदरसा में गुरुवार को जलसा का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षा व्यवस्था, दीनी तालीम, उम्मत के हालात व एखलाक जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जदयू नेता मौलाना गुलाम रसूल बाल्यावी के साथ ही मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...