आगरा, जुलाई 11 -- कोका कोला बॉटलर कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोपियों की तलाश में मथुरा पुलिस ने आगरा में दबिश दी। नामजद आरोपित घरों पर नहीं मिले। पुलिस ने परिजनों को चेतावनी देते हुए आरोपियों से जल्द पुलिस के सामने पेश होने को कहा। मामले में पुलिस की एक टीम शनिवार को भी आगरा पहुंची। पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपित आगरा में ही छिपे हुए हैं। कोका कोला की बॉटलर कंपनी वृंदावन एग्रो इंडस्ट्रीज के विधिक प्रबंधक देवेश कपूर ने मथुरा के छाता थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-3 निवासी विष्णु शर्मा, कैलाश मार्ग निवासी अरुण कुमार और मथुरा निवासी दीपक वार्ष्णेय नामजद हैं। विष्णु शर्मा और अरुण कुमार कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर रह चुके हैं। दोनों ने कई वर्षों तक कंपनी में काम किया। कंपनी की शर्त के अ...