कोकर चौक पर रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार, नौ सिलेंडर बरामद
रांची, जून 27 -- रांची। प्रमुख संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के कोकर चौक के पास दुकान में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करने के मामले का भंड़ाफोड़ हुआ है। रांची जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई में दुकान पर छापामारी हुई। इसमें पुलिस ने मौके से दुकान संचालक अवधेश प्रसाद को गिरफ्तार किया। वहीं दुकान में रखा नौ एलपीजी सिलिंडर भी बरामद किया गया। सदर एसडीओ के निर्देश पर एमओ की मौजूदगी में टीम ने यजब छापामारी की उस समय संचालक अवधेश बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भर रहा था। इस संबंध में केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि वह किसी माध्यम से घरेलू प्रयोग के गैस सिलिंडर का जुगाड करता था, इसके बाद उसे छोटे सिलिंडर में भरकर ठेला-खोमचा पर दुकान लगाने वालों समेत लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उंची कीमत पर उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.