पलामू, जून 19 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना के पथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोकरो गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका की पहचान प्रमोद बैठा की 46 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में महिला की घर पर मौत हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मृतका के मायके के परिजनों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है, घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जायेगा। मृतका की बेटी रीता देवी ने बताया कि रात में मां की तबीयत बिगड़ने क...