जमशेदपुर, जून 26 -- जिला प्रशासन ने एनएच-33 पर कोकपाड़ा टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहीत जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। यहां पर अतिक्रमण कर कई दुकानें बना ली गईं हैं। यही नहीं रास्ते के ऊपर सामान रख दिया जाता है जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यहां वाहन भी लगे रहते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के कारण अवैध कब्जा की संख्या बढ़ती जा रही है। घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के लिए पत्राचार तो किया परंतु वहां मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त और पुलिस बल की प्रतिनियुकति करने की जरूरत पर जोर दिया गया। इस मामले में उपायुक्त ने घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी को धालभूमगढ़ के सीओ को निर्देशित कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...