पटना, सितम्बर 27 -- पिछले कुछ दिनों से बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अपराधियों ने महिला सुरक्षा के दावों को पोल खोल दी है और इन तस्वीरों से राज्य की छवि को भी झटका लगा है। राज्य में एक के बाद एक हो रही घटनाओं से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भड़क गए हैं। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) राज्य की एनडीए सरकार की सहयोगी है। लेकिन बिहार में अपराध की घटनाओं से दुखी चिराग पासवान ने कहा है कि उन्हें इस सरकार का सहयोगी होने पर शर्म आती है। एलजेपी (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान ने यह भी कहा कि आज राज्य में कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। जब चिराग पासवान से पूछा गया कि क्या वो कोई कड़ा फैसला लेंगे? तब इसपर भी चिराग पासवान ने अपनी बात रखी है। इस इंटरव्यू में चिरा...