नई दिल्ली, मार्च 6 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मुद्दे पर एक बार फिर से कड़ा रुख दिखाया है। पिछले 6 दिनों से जारी युद्ध के बीच ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई और समझौता नहीं करेंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ घंटों पहले ही ईरान के राष्ट्रपति द्वारा सोशल मीडिया पर बताया गया कि कई देशों ने मध्यस्थता की पेशकश की है। हालांकि, उन्होंने इन देशों के नाम नहीं बताए थे। ईरानी राष्ट्रपति पाजशिकयान के इस बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अंदाज में सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर ईरान को लेकर अपना पूरा प्लान बताया। उन्होंने लिखा, "ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होगा, सिवाय बिना शर्त आत्मसमर्पण के। उसके बाद, एक बेहतरीन और स्वीकार्य नेता का चयन किया जाएगा, हम और हमारे बहादुर सहयोगी मि...