नई दिल्ली, जुलाई 9 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अपने ही सहयोगी देश स्पेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्रंप ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमेरिका को स्पेन के साथ अपने सभी व्यापारिक संबंधों को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। उन्हें कहा कि स्पेन से अमेरिका को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है और इसीलिए वे इससे कोई रिश्ता नहीं रखेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि स्पेन खुद ब खुद भागता हुआ अमेरिका के पास आएगा। ट्रंप ने नाटो के महासचिव मार्क रुट्टे की मौजूदगी में स्पेन को यह सब सुनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पेन को एक खराब साझेदार और 'बेकार की वजह' करार दिया। दरअसल ट्रंप शुरुआत से ही चाहते हैं कि नाटो के सदस्य अपने देशों के डिफेंस बजट को बढ़ाएं। उन्होंने कई बार कहा है कि अमेरिका समूह के सदस्यों की सुरक्षा पर जर...