मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- मैनपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वेच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। रक्तदान शिविर में ओमपाल, शशि कुमारी, अंकुश ने रक्तदान किया। इसके अलावा 12 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। जरूरत पड़ने पर इन पंजीकृत रक्तदाताओं को फोन कर बुलाया जाएगा। शिवर में सीएमएस डा. राज सिंह ने कहा कि रक्तदान कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गांधी व शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर में 16 युवाओं ने किया महादान रक्तदान करने से दूसरों की जिंदगी बचाने म...