मथुरा, जुलाई 21 -- मथुरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में राजीव भवन स्थित कार्यालय में आधार सम्बन्धी गतिविधियों के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित जनपदस्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, जिसमें सीडीओ ने निर्देशित किया कि कोई व्यक्ति बिना आधार कार्ड के नहीं रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय निवासी को सार्वभौमिक पहचान कराता है। वर्तमान में आम जनमानस को आधार कार्ड की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड का उपयोग वर्तमान में विभिन्न शासकीय योजनाओं में किया जा रहा है। सभी आयु वगों के कोई भी आवेदक अपने नजदीकी आधार सेवा केन्द्रों पर जाकर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क अदा कर आधार कार्ड बनाने की कार्यवाही पूर्ण कर सकता है। इसके अतिरिक्त कोई भी 0-5 आयुवर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन कार्य करा सकत...