गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों को देखने शनिवार को पहुंचे महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने यात्री सुविधाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। कहा कि जंक्शन पर लगे सभी लिफ्ट और स्वचलित सीढ़ियां हमेशा चलती रहनी चाहिए। जिम्मेदार इसकी लगातार मॉनीटरिंग करते रहें। पार्किंग को लेकर महाप्रबंधक ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग काम तेजी से पूरा कराएं ताकि गाड़ियां वहां खड़ी हो सकें। महाप्रबंधक ने प्लेटफॉर्म नंबर 5, 6 और 9 पर यात्री सुविधाओं की पड़ताल की और कहा कि ये ख्याल रखें किसी भी यात्री को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

यात्री सुविधाओं की जांच निरीक्षण के दौरान उन्होंने भंडार डिपो के पास प्लेटफॉर्म संख्या-9 के प्रवेश द्वार के आस-पास खाली स्थान पर पौधारोपण करने, बाउंड्री वाल के ऊपर लगी फेंसिंग को ठीक करने और ...