गुमला, मार्च 31 -- सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बीडीओ रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों और संबंधित अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के हर घर में जाकर स्टीकर चिपकाएं और नेशनल नंबर अंकित करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।विशेष रूप से उन लोगों पर फोकस करने को कहा गया जो बाहर से आकर बसे हैं या जिनकी शादी के बाद नई बहू घर में आई है और जिनका अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हो पाया है। ऐसे लोगों का मैपिंग उनके माता-पिता के वर्ष 2003 के मतदाता सूची से कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.