गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और डीडीसी स्मृता कुमारी ने पीवीटीजी समुदायों के लिए विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान की शुरुआत सोमवार से कर दी। समाहरणालय सभाकक्ष से इसका शुभारंभ किया गया। यह अभियान 25 मई तक जिले के चिन्हित जनजातीय क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। कमजोर जनजातीय समूह तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना इसका उद्देश्य है। डीसी ने कहा कि जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। अभियान के दौरान गांव-गांव में विशेष शिविर लगेगा और पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य जांच, शिकायत निवारण, आधारभूत सुविधाओं की जानकारी तथा अधिकारों क...