रांची, जुलाई 22 -- अड़की, प्रतिनिधि। 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहना चाहिए। यह बात प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में विशेष नामांकन अभियान की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने 96 चयनित विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर प्रत्येक अनामांकित और ड्रॉपआउट बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के सार्वभौमिकरण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 39 उच्च प्राथमिक प्रखंडों का चयन किया है, जिसमें खूंटी जिले का अड़की प्रखंड भी शामिल है। अभियान के तहत प्रखंड के 96 विद्यालयों को जोड़ा गया है। ईंट-भट्ठों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कृषि कार्यस्थलों और मजदूरी वाले क्षेत्रों में रहने व...