सराईकेला, अप्रैल 19 -- सरायकेला,संवाददाता। सरायकेला के नृपराज राजकीय उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रूआर कार्यक्रम (स्कूल रूआर-2026) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ यस्मिता सिंह, उपप्रमुख बासुदेव महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुषमा सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित जनसमूह को कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक सहभागिता अनिवार्य है। वक्ताओं ने रूआर अभियान के उद्देश्यों पर बताया कि कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर न रहे। बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, सीआरपी, बीआरपी और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों स...