नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते पलूशन पर चिंता जताते हगुए कहा है कि लोगों को इस मुद्दे पर और ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा है कि केवल पाबंदिया लगा देने भर से इस समस्या का समाधान नहीं होने वाला बल्कि इससे नियमों का उल्लंघन और बढ़ सकता है। दिल्ली एनसीआर में सर्दियों के समय अक्सर प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल होता है। खासकर दिवाली के बाद ये समस्या और बदतर हो जाती है। कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि त्योहार मनाते वक्त पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी होना चाहिए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने दिवाली के समय गिफ्ट देने की परंपरा को भी प्रदूषण बढ़ने का एक अहम कारण बताया है। कोर्ट ने कहा है कि लोग गिफ्ट्स देने के लिए गाड़ियों से इधर-उधर जाते हैं जिससे प्रदूषण बढ़ता है। ...