गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े उचित दर विक्रेताओं को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कविनगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी भवन में देखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पात्र लाभार्थियों तक नियमित रूप से राशन पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: उचित दर विक्रेताओं का कमीशन Rs.90 से बढ़कर Rs.125 प्रति कुंतल, अयोध्या में 975 दुकानदारों को मिलेगा लाभ कोई भी पात्र...