नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली के राजोकरी में स्थित वेस्टएंड ग्रीन फार्म्स की जमीन की सीमा तय करने के विवाद पर हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को निर्देश दिया है कि वह भूस्वामियों के स्वामित्व और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन करे और मामले पर कोई भी निर्णय लेने से पहले उन्हें उचित सुनवाई का अवसर प्रदान करे।अनुमानों के आधार पर कार्रवाई का आरोप यह मामला राजोकरी स्थित वेस्टएंड ग्रीन फार्म्स की जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद से संबंधित है। भूस्वामियों का दावा है कि उनकी संपत्ति के कुछ हिस्सों को गलत तरीके से बरसाती जल निकासी नाली के हिस्से के रूप में चिह्नित किया गया था। याचिकाकर्ताओं (भूस्वामियों) की ओर से पेश हुए वकीलों ने तर्क दिया कि सीमांकन प्रक्रिया उनके मुवक्किलों को शामिल किए बिना ...