सोनभद्र, जुलाई 10 -- अनपरा,संवाददाता। वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून)में एनसीएल की कोई भी खदान अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य हासिल नही कर सकी है। सर्वाधिक बुरा हाल एनसीएल की ब्लॉक बी परियोजना का रहा जो कोल इंडिया की कुल 35 खदानों में सर्वाधिक पिछड़ी तीन खदानों में शुमार रही। यह खदान लक्ष्य 2.20 मिलियन टन के सापेक्ष महज 0.57 मिलियन टन (25.91 प्रतिशत)कोयला उत्पादन कर पायी है। यूपी स्थित कृष्णशीला और बीना परियोजनाओं का भी हाल खराब रहा है। इन परियोजनाओं ने क्रमश: लक्ष्य 2.15 मिलियन टन के सापेक्ष 1.53 मिलियन टन (71 प्रतिशत) व बीना ने 3.38 मिलियन टन के सापेक्ष 2.64 मिलियन टन (78.11 प्रतिशत) कोयला उत्पादन किया है। शेष खदानों में जयंत लक्ष्य का 97 प्रतिशत,दुद्धीचुआ 87.71 प्रतिशत,दुद्धीचुआ 87.7 प्रतिशत,निगाही ने 85.85 प्रतिशत अमलोरी लक्ष्य ...