उरई, अप्रैल 21 -- जालौन। संवाददाता मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने बताया कि कोई भी अंजान काल से सावधान रहें। अंजान व्यक्तियों के साथ अपना पर्सनल मोबाइल नबर शेयर न करें।उन्होंने कहा कि कोई अनजान व्यक्ति यदि कोई लिंक भेजता है तो उसे न खोलें। ऐसा करने आपका मोबाइल हैंक हो सकता है। किसी को भी अपनी पर्सनल तस्वीरें न भेजें। जागरूक रहकर आप साइबर फ्रॉड से बच सकती हैं। महिला सिपाही प्रकांक्षा ने वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- अंजान व्यक...